
👁 0 views Views
हापुड़: रॉन्ग साइड आ रहे स्कूटी सवार ने होमगार्ड को मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड योगेश को रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी ने टक्कर मार दी। इस दौरान होमगार्ड योगेश घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को एक व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर रॉन्ग साइड आ रहा था जिसने मेरठ रोड पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को टक्कर मार दी इस दौरान होमगार्ड सड़क पर गिर गया जिसे मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी व यातायात कर्मी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि रोंग साइड आने वाले स्कूटी सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























