हापुड़: अस्पताल में भर्ती मरीज को चूहे ने काटा, नामी चिकित्सक ने हंसकर टाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर श्रीमती वीरा देवी मोदी जनाना अस्पताल अक्सर चर्चाओं में रहता है। अवैध रूप से पर्ची बनाने के बाद अस्पताल अब चूहों की वजह से सुर्खियों में है। यह चूहे यहां भर्ती हुए मरीजों को भी काट लेते हैं जिसकी वजह से लापरवाही सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग को मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए जिसके चलते यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही छोड़ मरीज को सही उपचार दें।
मरीज को काटा:
अस्पताल में शुक्रवार को हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी शिवम अग्रवाल पेट में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। देर रात मरीज के कमरे P2 में कई चूहे घुस आए जिनमें से एक ने अस्पताल के बेड पर लेते मरीज के पैर में काट लिया।
चिकित्सक ने दिखाई लापरवाह:
मरीज का उपचार हापुड़ के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक कर रहे थे। जब मरीज ने चूहा काटने की बात डॉक्टर को बताई तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और दवाई देने की बात कहकर मामला हंसकर टाल दिया। इसके बाद मरीज ने अन्य अस्पताल से रेबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं। यह वही नामी चिकित्सक हैं जो कि फ्री गंज रोड पर अपना निजी अस्पताल भी चलाते हैं।
चूहे वाले कमरे के लिए 2700 रु लिए:
इस अस्पताल में सुविधा के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं लेकिन सुविधा नाम को है। मरीज से यहां एक रात के 2700 रुपए लिए गए हैं लेकिन जब उसने कमरे में चूहों की शिकायत की तो स्टाफ ने नजरअंदाज कर दिया।
नहीं होती सफाई:
अस्पताल का परिसर भी गंदगी से घिरा रहता है। जगह-जगह लगे जाले भी साफ नहीं होते, कबूतरों की बीट, जगह-जगह गंदगी आने वाले मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है.
हो कड़ी कार्रवाई:
अस्पताल में कई चूहे हैं जो मरीजों, तिमादारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन चूहों की वजह से लोगों को समस्याएं हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले में लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























