
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड स्थित श्री माँ मंशा देवी मन्दिर में मंदिर समिति द्वारा भोले बाबा के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मन्दिर प्रांगण को फूल बंगला एवं रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मंदिर समिति द्वारा भोले बाबा का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर भोलेनाथ की महाआरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, पुनीत, विजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, खैलेंद्र सैनी, लाल राज किशोर, सुरेश चंद्र गुप्ता, कालीचरण सैनी, अजय गर्ग, सुनील सैनी, नितिन सैनी, मनीष अग्रवाल, अंकित जिंदल, राम भुवन, सोनू सैनी आदि का सहयोग रहा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























