
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में रविवार की तड़के 3:00 बजे तीन चोर जियो टावर पर चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचे। इस दौरान एक चोर टावर पर चढ़ गया जबकि एक गाड़ी में बैठा था और एक टावर के नीचे खड़ा था. रविवार की तड़के करीब 3:00 बजे जब ग्रामीणों ने जलती हुई टॉर्च देखी तो उन्हें संदेह हुआ जिसके बाद में वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर हाफिजपुर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जब ग्रामीणों ने धावा बोला तो टावर पर चढ़ा शोएब पुत्र नाजिम निवासी मेवाड़ी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ ऊपर से गिर गया। इस दौरान चोर की हाथ की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से शोएब और उसके एक अन्य साथी को पकड़ लिया। शोएब को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही ग्राम प्रधान नाजिम पुत्र रफीक निवासी मुर्शदपुर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान शादाब पुत्र सरदार निवासी फिरोज बिल्डिंग हापुड़ को भी गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























