
हापुड़: मेरठ तिराहा पर दो युवकों के बीच मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का एक मामला सामने आया जहां हापुड़ के मेरठ तिराहे पर रोडरेज विवाद में दो बाइक सवार युवकों के बीच जमकर हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामा देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के बीच बीचबचाव कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात मेरठ तिराहे का है जब दो बाइक आपस में भीड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी के चलते दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई। वहीं भीड़ इकट्ठा देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हटाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























