
हापुड़: रामलीला ग्राउंड के सामने गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जांघ में आए सात टांके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के सामने एक सफेद रंग की गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े होकर सामान खरीद रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार हवा में उछल गया जो की सड़क किनारे जा गिरा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने घायल का हाल जाना। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके सिर में चार टांके आए हैं जबकि जांघ में भी सात टांके लगे हैं। पीड़ित अब पहले से स्वस्थ है जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मामला मंगलवार की रात का है जब एक सफेद रंग की तेज रफ्तार गाड़ी हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। रामलीला ग्राउंड के सामने नितिन निवासी रामगढ़ी अपने मित्र जितेंद्र की बाइक पर सड़क किनारे खड़ा होकर सामान खरीद रहा था जिसके पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी का बंपर बाइक में ही फंस गया जिसकी हेडलाइट उड़ कर दूसरी ओर जा गिरी और वह मौके से फराह हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे उपचार दिलाया। लोगों ने बताया कि कार सवार की गति काफी तेज थी जो कि फर्राटा भरकर गाड़ी को सड़क पर दौड़ा रहा था और मौके से फरार हो गया। मामले में जांच की मांग की है।
धुआं देने वाली गाड़ी, इलेक्ट्रिक कार व बाइक टॉय के लिए संपर्क करें: 9719 606011

































