हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के अवसर जमकर आतिशबाजी छोड़ी गई। लोग रावण देखने के लिए दूर-दूर से मैदान पहुंचे थे। बता दें कि इससे पूर्व तेज बारिश में रावण भीग गया था जिसे बुधवार की शाम के समय नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मियों व कारीगरों ने क्रेन की सहायता से ठीक किया जिसके बाद जाकर रावण का दहन हुआ।
बता दें कि हापुड़ का रावण दहन देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं लेकिन बारिश की वजह से रावण दहन का मजा किरकिरा हो गया। दहन के लिए 65 फीट का रावण, 60 फीट का कुम्भकरण और 55 फीट उंचा मेघनाथ खड़ा किया गया। रावण दहन देखने के लिए दूर-दूर से आए लोग एकत्र होने लगे कि बारिश ने अचानक चारों ओर पानी पानी कर दिया जिसके बाद नगर पालिका के पंप मंगवाकर पानी निकाला गया और तीनों पुतलों को दुरुसत कर गुरुवार की सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर दहन किया गया। इस दौरान क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























