हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यह लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि जनपद हापुड़ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीज मिलने से लोग सकते में हंै। जिनका विवरण इस प्रकार है। धौलाना ब्लाक के गांव खेरपुर खेराबाद में दो,आजमपुर में एक, धौलाना में एक, सिम्भावली के गांव राजपुर में एक,हापुड़ से एक। कुल छह मरीज। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं।
































