हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के चलते जनपद हापुड़ में बीते पांच साल में करीब 20 हजार आयकरदाता बढ़े हैं। हापुड़ जिले में साल 2015-16 में लोगों ने करीब 18 करोड़ इनकम टैक्स जमा किया था। वर्ष 2020-21 में आयकरदाताओं की संख्या बढ़कर 44,500 हो गई है। साल 2020-2021 में जिले के लोगों ने 46 करोड़ इनकम टैक्स दिया है जिससे हापुड़ जिले में 12.5 प्रतिशत की दर से रिटर्न में बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि आयकरदाताओं की संख्या में पांच साल में करीब 20 हजार की बढ़ोत्तरी हुई है वहीं टैक्स भी बढ़कर 18 करोड़ से 46 करोड़ पहुंच गया। पिछले पांच वर्षों में जिले में 28 करोड़ टैक्स वसूली बढ़ी है।
आइए डालते हैं एक नजर:
| वर्ष | आयकरदाता | टैक्स |
| 2015-16 | 25,000 | 18 करोड़ |
| 2016-17 | 25,000 | 20 करोड़ |
| 2017-18 | 31,500 | 23 करोड़ |
| 2018-19 | 39,000 | 35 करोड़ |
| 2019-20 | 43,000 | 41 करोड़ |
| 2020-21 | 44,500 | 44 करोड़ |
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन और सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509






























