
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “एक पेड माँ के नाम 2.0″ अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / वित्त विहिन / सी०बी०एस०सी०/ आई०सी०एस० माध्यमिक विधालयो में एक साथ 25000 पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हापुड़ के एस०एस०वी०इण्टर कालेज हापुड़ में विजयपाल आढती, विधायक, जनपद हापुड (सदर) के द्वारा पौधा रोपित करते हुए विद्यार्थियों को पौधा वितरित भी किया गया। कार्यक्रम में शैलजा कुमारी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ एवं विजय गर्ग प्रधानाचार्य एस०एस०वी०३०का० हापुड़ के द्वारा भी ” एक पेड माँ के नाम” रोपित किया गया।
इसके साथ ही हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, देवेन्द्र प्रताप, जिला विकास अधिकारी हापुड़, शैलजा कुमारी, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़, शैलेन्द्र कुमार, ए० डी०आई०ओ०एस०, मीना आनन्द, प्रधानाचार्या दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रीत बिहार हापुड़, डॉ० शुभ्रा अवस्थी, प्रधानाचार्या दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़, डॉ० स्नेहा प्रभा, प्रधानाचार्या आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज हापुड़, डॉ. जया मिश्रा के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रीत बिहार हापुड़, दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज हापुड़ में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के उक्त चार विधालयो में 3000 पौधे विद्यार्थियो को वितरित किये जाने के साथ ही विद्यार्थियो को पेड लगाओ एवं पेड बचाओं अभियान से अवगत भी कराया गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
























