हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में साइबर ठगों ने अब एक और व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है जिसे ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर खाते से 25,000 रुपए निकलवा लिए। शातिर साइबर ठग और पैसे निकलवाने की फिराक में था लेकिन पीड़ित समझ गया और उसने ठग की बात मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान ठगों ने ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से 25000 रुपए खाते से निकालने के रिक्वेस्ट लिंक भी भेजा। पीड़ित ने तुरंत 1903 पर कॉल कर साइबर सेल को मामले से अवगत कराया। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदार बनकर किया फोन:
हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर निवासी वरुण गुप्ता ने बताया कि रविवार को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले शातिर ठग ने उन्हें अपना रिश्तेदार बताया। वरुण शादी समारोह में होने के चलते ध्यान से नहीं सुन पाए। इसी बीच रिश्तेदार बनकर बात कर रहे शातिर ठग ने कहा कि वह वरुण को 25,000 रुपए भेज रहा है जिसे वरुण शातिर ठग द्वारा बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दे।
भेजा फर्जी मैसेज:
शातिर ठगों ने वरुण को अपनी बातों में उलझा कर एक फर्जी संदेश भेजा। कुछ ही सेकंड में वरुण को मैसेज बॉक्स में 25000 रुपए के प्राप्ति का मैसेज प्राप्त हुआ लेकिन वरुण ने यह गौर नहीं किया कि यह अधिकृत बैंक द्वारा नहीं बल्कि एक अज्ञात नंबर से भेजा गया संदेश था।

बातों में आकर किए पैसे ट्रांसफर:
वरुण ने बताया कि मैसेज देखकर उसने साइबर ठग द्वारा बताए गए नंबर पर 25000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। खाते में कम हुई राशि देख पीड़ित चौक गया। इसी बीच साइबर ठग ने 25,000 रिक्वेस्ट लिंक का एक और लिंक वरुण को भेज दिया लेकिन वरुण तब तक सब कुछ समझ गया जिसके पश्चात उसने फोन काट दिया।
1903 पर किया कॉल:
वरुण ने देर किए बिना 1903 पर कॉल कर साइबरसेल को मामले से अवगत कराया जिसके पश्चात वरुण ने साइबर सेल से कार्रवाई और ठगी की रकम को वापस कराने की मांग की है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























