VIDEO: हापुड़: रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से 10 लाख का राजस्व प्रभावित












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया और आंदोलन भी किया जिससे हापुड़ डिपो से संचालित होने वाली बस सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान यात्रियों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ा। साथ ही 10 लाख का राजस्व भी प्रभावित हुआ है। रोडवेज की प्रतिदिन की आय लगभग 22 लाख रुपए के आसपास है लेकिन हड़ताल के कारण राजस्व पर भी असर पड़ा जिसके चलते करीब लाख रुपए का राजस्व प्रभावित हुआ। ऐसे में प्राइवेट वाहनों के संचालकों ने मनमर्जी किराया वसूला।
आपको बता दें कि हापुड़ डिपो से प्रतिदिन करीब 106 बसों का संचालन किया जाता है जो नोएडा, दिल्ली, रामनगर, लखनऊ, हरिद्वार, हल्द्वानी, मोदीनगर, किठौर समेत 18 रूटों पर संचालित की जाती हैं। औसतन प्रतिदिन करीब 15000 यात्री सफर करते हैं जिससे रोडवेज को 22 लाख रुपए का राजस्व प्रतिदिन प्राप्त होता है। इन बसों पर 700 चालक व परिचालक और 450 संविदा कर्मी तैनात हैं।
रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल की जिसका असर यात्री व राजस्व पर भी पड़ा। सुबह अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे कर्मियों को किसी तरह अधिकारियों ने शांत कराया लेकिन मांग पूरी न होने पर शाम को एक बार फिर रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए जिसके चलते दस लाख रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचा है।









Related Posts

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

🔊 Listen to this सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना

लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना
error: Content is protected !!