जनपद हापुड़ में गेंहूं की सरकारी खरीद शुरु हो गई जिसकी गति अत्यन्त धीमी है। आधा से अधिक गेंहूं क्रय केंद्रों पर अभी तक एक दाना भी नहीं पहुंचा है।
जनपद हापुड़ में सरकारी समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति कुंतल की दर पर गेंहूं खरीद हेतु खाद्य विभाग, पी.सी.एफ. व एफ.सी.आई. की ओर से 25 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जनपद में गेंहू का खरीद लक्ष्य 15 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जनपद हापुड़ में गेंहूं खरीद लक्ष्य के मुकाबले 1.21 प्रतिशत ही गेंहूं खरीद हुई है।



























