हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैप्पी रिवर कम्युनिटी द्वारा जल की शुद्धता, पवित्रता और जलीय प्रदूषण के विषय पर जन जागरण हेतु कार रैली को रविवार को जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़ के बृजघाट पहुंची जहां लोगों को जागरूक किया। जलप्रदूषण की समस्या से आगामी दिनों में शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। इस तथ्य से जन सामान्य भली भांति परिचित हो इसके लिए पिछले कई वर्षों से हैप्पी रिवर कम्युनिटि इस विषय पर लगातार काम कर रही है। संदीप त्यागी रसम ने बोलते हुए कहा कि हर नदी पौराणिक निधि है। इसके किनारे से आपकी जल विषय पर यह यात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। स्वस्थ जीवन के लिए जल की शुद्धता आवश्यक है।
संजय कश्यप डायरेक्टर गेल व भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। हैप्पी रिवर कम्युनिटी की आगामी जन जागरण यात्रा बद्रीनाथ से बनारस तक चलेगी। इस यात्रा की तैयारी के लिए उपस्थित लोगों ने अपने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
रैली में मुख्य रूप से हैप्पी रिवर कम्युनिटी के फाउंडर अमरीश कुमार और मोनिका मेहरचंद चांवरिया, आरके शर्मा, दीपचंद चांवरिया, विकास मित्तल, विनी विल्सन, रेखा शर्मा, बबीता चांवरिया, हीरोज से सोनिया एवं ममता मिथिलेश चांवरिया, विजय, राहुल, बी के प्रमोद आदि शामिल हुए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























