हापुड़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण होने की घोषणा पर हर तरफ खुशी











हापुड़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण होने की घोषणा पर हर तरफ खुशी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के कायकल्प योजना में हापुड़ रेलवे स्टेशन का नाम शामिल होने पर हापुड़ के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से जनपद हापुड़ के विकास को तेजी के पंख लगेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए गए जिसमें स्टेशन मास्टर अजब सिंह, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन विभु बंसल व राकेश बजरंगी सहित हजारों भाजपाई शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गत 9 वर्ष में अन्य देशों के मुकाबले रेलवे में जितना काम हुआ है, उसकी जानकारी हर किसी को हैरान करती है। तथा रेलवे में रिकार्ड निवेश हुआ है। रेलवे के समग्र विकास के लिए काम हो रहा है। रेल सेवा हर यात्री के लिए सुलभ भी हो, सुखद भी हो। प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने व प्रचार करने का भी आह्वान किया।

हापुड़ स्टेशन पर ये होंगी सुविधाएं-यात्रियों की सुविधाओं के लिए अलग-अलग होगे प्रवेश और निकास द्वार, मल्टी-लेवल पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर सीढियां, वाईफाई सुविधा, सुविधाओं से लैस प्रतीक्षालय, आरामदायक सींटे, दिव्यांगजन व बुजुर्गों के अनुकूल सुविधाए. आधुनिक स्टेशन बनने पर हापुड़ रेलवे स्टेशन जनपद हापुड़ की पहचान होगा और गर्व प्रतीक बनेगा।

शिलान्यास से पहले सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हापुड़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल, सूचना एवं इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रोद्योगिक मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!