👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर हापुड़ के युवाओं ने कलेक्टर गंज स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक उमंग विश्वकर्मा ने बताया कि हिन्दू नववर्ष तथा नवरात्रि के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू युवा एकत्रित हुए तथा सभी ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर मोहितपाल, राहुल शर्मा, रितिक त्यागी, उमंग विश्वकर्मा, भुवनेश त्यागी, मयंक शर्मा, नितिन शर्मा, मानस, मोहित, अनमोल, जतिन, प्रियांशु, रितिक, आदित्य, आदि लोग शामिल रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288































