हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या पर हापुड़ के कांग्रेश जनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कैंडल जलाकर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंकित के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की। हापुड़ के कांग्रेसियों ने भाजपा विरोधी नारे लगाए।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि उत्तराखंड के भाजपा नेता के बेटे ने अपने कुकृत्य के लिए अंकिता भंडारी की हत्या कर दी। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिसोर्ट पर रिसेप्सनिस्ट थी।
हापुड़ कांग्रेस के नेता रविवार की शाम को हापुड़ की नई शिवपुरी में एक स्थान पर एकत्र हुए हैं और अंकिता भंडारी कि भाजपा नेता के बेटे द्वारा की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि अंकिता की हत्या के लिए दोषी को फांसी पर लटकाया जाए।
मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…
Read more
























