
पति-पत्नी पर हमला करने के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गांव वैठ में 25 सितंबर की सुबह घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ की आसमान ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह वह अपने पति इसरार के साथ घर में बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी वैठ गांव का नदीम अपने साथी सलीम, अनवर, बाकर और दो अज्ञात युवकों के साथ घर में घुसा और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























