अवैध कालोनियों का अड्डा बना है हाफिजपुर










अवैध कालोनियों का अड्डा बना है हाफिजपुर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर का इलाका अवैध कालोनियों व अवैध मिट्टी के खनन का अड्डा बना है औऱ हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण इधर मुंह उठाकर भी नहीं देख रहा। इस इलाके में ई हापुड़ टीम द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक करीब एक दर्जन अवैध कालोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है और मिट्टी का भराव जारी है।

हापुड़ से बुलंदशहर जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव इमटौरी व अमरपुरा से लेकर थाना हाफिजपुर तक सड़क के दोनों किनारों पर तथा थाने के पीछे की ओर अवैध कालोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही है। इन कालोनियों में 6-7 फुट ऊंची दीवारें खड़ी करके उनमें मिट्टी का भराव जारी है। बाउंडरी की ईंटों को सफेद कली से पोता गया है। गांव अकड़ौली के नदी पुल के पास भी कालोनी काटी जा रही है।

प्रोपर्टी डीलरों ने कालोनी काट कर इस प्रकार व्यवस्था की है कि ताकि विकसित कालोनी लगे और लोगों को प्राधिकरण से स्वीकृत कालोनी बताया जा रहा है। अवैध कालोनी में सड़के बनी है। बिजली के पोल लगे है। हरियाली के लिए वृक्षारोपण भी किया है। प्लाटों की 5-6 फुट ऊंची दीवारें खड़ी करके मिट्टी का भराव किया जा रहा है। खास बात यह है कि कृषि भूमि का कोई लैंड यूज परिवर्तित नहीं कराया गया है।

शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!