
हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडित 21 जनवरी की सुबह करीब 4:00 बजे खेतों में नग्न अवस्था में मिली। पीड़िता की मां ने 22 फरवरी को हाफिजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को हाफिजपुर पुलिस से हुई बातचीत में पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
एक महिला ने हाफिजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। 20 फरवरी की रात गांव का ही एक लड़का रात करीब 8:00 बजे कक्षा 9 में पढ़ने वाली उसकी नाबालिक बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। खोजबीन करने पर 21 फरवरी की सुबह करीब 4:00 बजे उसकी पुत्री खेतों में नग्न अवस्था में मिली। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया है। ऐसे में पीड़िता की मां ने अपनी बेटी का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र करीब 16 साल है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























