
UGC कानून के खिलाफ उतरे ज्ञानेन्द्र त्यागी हॉउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी को हापुड़ पुलिस ने गुरुवार को हॉउस अरेस्ट किया। थाना देहात पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर ओम चौधरी, दिनेश विद्यापीठ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर गौवरधन लाल, हेड कांस्टेबल दोलतराम व हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, ने प्रातः छः बजे उनके गांव वझीलपुर में स्थित निवास स्थान पर होम अरेस्ट (नजर बंद) कर लिया।
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि वो शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद गिरी जी महाराज के आव्हान पर UGC कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए डासना देवी मंदिर पर जा रहे थे। ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन चाहे कितनी ही बार उन्हें नजरबंद कर ले लेकिन जब तक UGC का काला कानून वापस नहीं होता वो इसका पूरजोर विरोध करेंगे क्योंकि यह कानून उनके आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक साबित होगा।
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा आदि डासना देवी मंदिर डासना गाजियाबाद के लिए जाने वाले थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























