हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पुलिस द्वारा गुंडों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने तीन गुंडों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव खड़खड़ी के मोनू को एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लज्जापुरी हापुड़ में एक मकान में किराए पर रह रहा था।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव हैदरनगर नंगौला के अजीत को एक तमंचा व कारतूस के साथ दबोच लिया जबकि धौलाना पुलिस ने गांव पिपलैड़ा के नफीस को एक तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958
























