गुंडों को तमंचे सप्लायर्स से हथियारों का जखीरा बरामद












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव मौहम्मदपुर आजमपुर के जंगल में एक आम के बाग में स्थित टयूबवैल पर दबिश देकर हथियारों का भारी मात्रा में जखीरा पकड़ा है। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का सरगना फरार हो गया। यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब आरोपी एक प्लास्टिक के बैंग में हथियार भर कर बेचने के लिए जा रहे थे।


पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस रात गश्त कर रही थी कि एक सूचना पर पुलिस ने मौहम्म्मदपुर आजमपुर के जंगल में एक टयूबवैल पर छापा मारा तो तीन लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी गैंग का सरगना शाहपुरजट का जाहिद फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी गांव मौहम्मदपुर आजमपुर का मोहित कुमार तथा राहुल हंै। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के एक बैंग से 15 तमंचे 315 बोर,3 तमंचे 12 बोर, एक पोनिया, एक रिवाल्वर, एक पिस्टल,34 कारतूस बरामद किए हंै।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांव शाहपुर जट का जाहिद उन्हें हथियार लाकर देता था और वे तमंचे, कारतूस, पिस्टल आदि गुंडों को मुंह मांगे दामों पर बेचते थे और जनपद हापुड़ व अन्य जनपदों में सैकड़ों लोगों को वे हथियार सप्लाई कर चुके हैं।

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप

https://www.youtube.com/watch?v=DYSFN9cyyxk&t=31s










Related Posts

जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

Read more

कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
error: Content is protected !!