जीएसटी विभाग द्वारा पुन: नोटिस भेजने का किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने हापुड़ में जीएसटी विभाग द्वारा यूपी में व्यापारियों को बीते सालों के केस में पुनः नोटिस दिए जाने का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि पुराने कैस में नोटिस दिए जाने से व्यापारी उत्पीड़न होगा। व्यापारी को दफ्तरों में चक्कर लगवाए जायेंगे और वकीलों को भी फीस देनी होगी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल सरकार के सामने इस मुद्दे को रखकर हल करवाने का पुरजोर प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग को पुराने नोटिस को रद्द कर देना चाहिए। क्योंकि जीएसटी आज भी व्यापारियों की समझ में नहीं आया है। ये एक मकड़जाल है जिसमे एक देश एक टैक्स की बात कही गई थी लेकिन वो आज तक पूरी नहीं की गई कई किसान उत्पादों परमंडी शुल्क के बाद भी जीएसटी लागू ह जिससे व्यापारी परेशान हैं।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

























