
जीएसटी विभाग का 1139 फर्मों पर 38.03 करोड़ बाकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी विभाग में पंजीकृत 1,139 फर्मों पर करीब 38.03 करोड रुपए बकाया है। ऐसे में 31 मार्च तक बकाया जमा करने पर कारोबारियों को ब्याज व अर्थदंड में शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। योजना के तहत 91 कारोबारियों ने लाभ लेते हुए 26.93 लाख रुपए विभाग में जमा कराया है।
पुराने मामले के निपटारी के लिए जीएसटी विभाग एमनेस्टी योजना लाया है जिसका कारोबारी फायदा उठा सकते हैं। जीएसटी के पुराने मामलों को खत्म करने के लिए कुछ समय पहले राज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 तक के मामलों को एमनेस्टी योजना में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि जनपद में इस प्रकार के कुल 1139 प्रकरण है जिन पर 20.03 करोड़ रुपए का कर बकाया है जबकि इन व्यापारियों पर 17.80 करोड रुपए का अर्थदंड और ब्याज भी बाकी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


































