हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कपड़े व जूते पर 12% का जीएसटी संग्रह स्थगित करने पर हापुड़ के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और मिठाई बांटी।
केंद्र सरकार द्वारा कपड़े व जूते पर 12प्रतिशत का जीएसटी संग्रह स्थगित करने पर व्यापारियों ने खुशियां मनाई और मिठाई बांटी।व्यापारियों ने इसे व्यापारियों की एक जुटता की जीत बताया है।
सरकार द्वारा कपड़े व जूते पर 12प्रतिशत GSTकिया गया था,परन्तु व्यापारियों के विरोध को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है और अभी तक 5% पर समान रहना है।
इस मौकें पर व्यापारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा सहित अन्य भाजपाइयों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
इस मौके पर व्यापारी नेता बिजेन्द्र पंसारी , अशोक बबली जी , युवा अध्यक्ष दीपांशु गर्ग , अमन गुप्ता जी , भाजपा महामंत्री पुनीत गोयल जी , श्यामेन्द्र त्त्यागी जी , मोहन सिंह जी , जय भगवान शर्मा आदि मौजूद थे।


























