हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में हापुड़ में जीएस विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। निजी क्षेत्र के जीएस विश्वविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी दे दी गई हैं। हापुड़ में यह विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, वर्ष 2019 में संशोधन कर उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पांचवा संशोधन), अध्यादेश वर्ष 2024 को लागू कराया जाएगा। फिर आगे नियमों के अनुसार इसे संचालन प्राधिकार पत्र निर्गत किया जाएगा। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रदेश के विद्यार्थियों को दूसरे देश या राज्यों में जाने की जरुरत न पड़े, इसके लिए विश्वविद्यालयों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी करने पर जोर दिया जा रहा हैं। सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी विश्वविद्यालयों की स्थापना प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। यही कारण है कि निजी संस्थाओं को विभिन्न छूट देकर तेजी से निजी विश्वविद्यालय भी स्थापित हो रहे हैं।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132






























