
प्रथम विश्व ध्यान दिवस पर जी एस आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): 21 दिसंबर प्रथम विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर जी एस आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल में स्वस्थ्वृत एवं योग विभाग तथा कायचिकित्सा विभाग द्वारा द्वि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने इस विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ भावना सिंह ने बताया कि अष्टांग योग के सप्तम स्तर ध्यान को आज विश्व समझ रहा है एवं उसे वैश्विक मान्यता प्राप्त हो रही है । हमें भी अपने दैनिक जीवन में आ रही मानसिक व्याधियों बचाव के लिए नित्य प्रति ध्यान योग का अभ्यास करना चाहिए ।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ प्रवीण गोयल ने भी ध्यान योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं डॉ चारु त्रिपाठी, डॉ अतुल सरोकते, डॉ घनश्याम वत्स ने उपस्थित छात्र छात्राओं एवं फैकल्टी को ध्यान के विषय में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ विकास चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























