हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गेट के सामने सोमवार को किराना व्यापारी की स्कूटी सवार दो युवकों से कहासुनी हो गई. इसके बाद व्यापारी ने स्कूटी सवारों पर 40 हजार की लूट का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला रोडरेज से जुड़ा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी संजू गांव में ही किराना की दुकान के साथ-साथ आटा चक्की भी चलाता है जो सोमवार को वैन में सामान लादकर 40 हजार रुपए की नकदी के साथ हापुड़ की ओर जा रहा था. इसी बीच पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. संजू ने स्कूटी सवारों पर 40 हजार रुपए की नकदी लूटने का आरोप लगाया जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा. पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवार और व्यापारी के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225































