
👁 7 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड स्थित चौपला में विश्व कल्याण मानव सेवा संघ के तत्वाधान में भव्य आर्य महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की शांति और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। यह महासम्मेलन 18, 19 और 20 तारीख तक चलेगा, 20 तारीख को समापन होगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय निर्माण एवं मानवता की सेवा की प्रवृत्ति के संकल्प के साथ आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योग ऋषि कर्मवीर महाराज स्वामी मौजूद रहे, साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




















