हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्र के न्याय पंचायत आलमगीरपुर के ग्राम बलुवापुर में ग्रामीणों ने जलभराव को लेकर किया। प्रदर्शन चौराहे से गंगा जी की तरफ जाने वाले मोहल्ले के ग्रामीणों रमेश चंद, बृजपाल सिंह ,अनिल ,आनंद, मूलचंद ,अमर सिंह ,लव कुश ,कंचन, पिंटू ,जगबीरी, कमला ,सतवीर ,मनोज, मोनू, श्याम सिंह,मुंशी ,धर्मी ,महेश, मोहन आदि ने जलभराव की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण रमेश चंद ने बताया कि इस जलभराव की समस्या से लगभग पिछले 2 साल से परेशान हैं।अनेक बार प्रधान व सेक्रेटरी से भी शिकायत की जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया और लगभग चार-पांच माह पहले मंगल दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था कि गांव के रास्ते में जलभराव है खरंजा में पानी भरता है। ग्रामीण जलभराव पानी में से निकलने को मजबूर है। कई घटनाएं हो चुकी है। कई बुग्गी पलट गई है ।बाइक सवार फिसल कर चोटिल हो गए हैं लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ ।कई बार ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है ।रास्ते के रूप में इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया फिर भी नाली का पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से मांग की है कि शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाई जाए क्यों कि पानी के जल भराव रहने से मच्छर फैलने की आशंका व अन्य बीमारियां फैल सकती है जब गंगा जी का पानी आता है तो घर में घुस जाता है सभी ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात हेतु अधिकारियों से मांग की है।
*इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099*






























