ग्राम पंचायतों के बजट में कटौती से ग्राम प्रधान खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय पंचायत परिसर जनपद हापुड़ के तत्वावधान में एक बैठक हापुड़ के गांव सिमरौली में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शानै आलम ने की। बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों का बजट में 70 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास पर बुरा असर पड़ेगा। बैठक में ग्राम प्रधानों ने निर्णय लिया की वे ग्राम पंचायतों के लिए बजट बढ़ाने हेतु जनपद के तीनों सांसदों व विधायकों को ज्ञापन देंगे और मांग करेंगे की ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लोकसभा व विधानसभा में उठाया जाए। यह जानकारी गांव असरा के प्रधान सोनवीर ने दी।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622
























