👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हाईवे पर गोरखपुर से तीन मार्च को लापता हुई महिला ग्राम पंचायत सचिव घूमती हुई मिली. बताया जा रहा है कि यह महिला मूल रूप से झारखंड के रांची की निवासी है जो गोरखपुर के गोना ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की ड्यूटी तीन मार्च को हुए चुनाव में लगी थी लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई जिनका मोबाइल ट्रेस करने पर उनकी लोकेशन गढ़ में मिली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041


























