हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने के है जिसके चलते सभी पार्टियां चुनाव में जीत का झंड़ा गाड़ने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। रविवार को हापुड़ पहुंचे जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कई अहम मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान केसी त्यागी ने स्पष्ट किया कि 2017 में जब जेडीयू बीजेपी से अलग चुनाव लड़ी थी तो उसे काफी नुकसान हुआ था। पार्टी अब भाजपा के साथ ही चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। हालांकि हाईकमान द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
वहीं महासचिव त्यागी ने अफगानिस्तान मामले पर कहा कि भारत सरकार को अभी कोई भी फैसला लेने से पहले इंतजार करना चाहिए। सरकार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। किसान द्वारा जारी आंदोलनों पर केसी त्यागी ने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। देश में गेहूं, चावल, फल-सब्जी के दाम बढ़ाए जाने चाहिए और प्रदर्शन पर बैठे किसानों से भारत सरकार को एक बार फिर बात करनी चाहिए। इस दौरान केसी त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को गन्ने का मूल्य कमसे कम 50 रुपए कुंटल बढ़ाना चाहिए जिससे किसानों आर्थिक लाभ मिलें।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

























