हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता दे रही है। जनपद हापुड़ में कोरोना के चलते 18 अक्टूबर तक 2021 तक 217 लोगों की जान गई हैं जिसके लिए शासन इनके आश्रितों को कुल एक करोड आठ लाख पचास हजार रुपये की सहायता राशि देगा। राज्य आपदा मोचक निधि से कोविड से मरे व्यक्ति के आश्रित को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में आवेदन पत्र जमा कराए जा रहे हैं जिससे कोई भी मृतक आश्रित इस सहायता राशि को पाने से रह ना जाए। आर्थिक सहायता मृतक आश्रितों को कोषाकार के ई- कुबेर प्रणाली से आधार लिंक्ड डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। सभी आवेदन पत्रों का निस्तारण 30 दिनों के अंदर होगा।
फॉर्म:































