सरकारी कर्मचारी के बाहरी व्यक्ति से काम लेने पर मिलेगा दंड










सरकारी कर्मचारी के बाहरी व्यक्ति से काम लेने पर मिलेगा दंड

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अनिल कुमार यादव ने प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि मंडल, कलैक्ट्रेट, तहसील कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों (निजी कार्मिक प्राईवेट व्यक्तियों) से कार्य न लिया जाए। प्रदेश सरकार के यह संज्ञान में आया है कि मंडल, कलैक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सहयोग से शासकीय व विभागीय कार्य कराए जा रहे है, तथा ऐसे बाहरी व्यक्तियों द्वारा भ्रष्टाचार व अनियमित्ताएं किए जाने की शिकायतें भी शासन को प्राप्त हो रही है। पत्र में आदेश दिया है कि मंडल, कलैक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों से किसी भी दशा में सरकारी कार्य न कराया जाएं। यदि कोई कर्मचारी बाहरी व्यक्ति से कार्य करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई क जाएगी।

बता दें कि जनपद हापुड़ के तहसील कार्यालयों व कलैक्ट्रेट आदि कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों द्वारा बाहरी व्यक्तियों से कार्य लिया जा रहा है इसकी पोल उस समय खुल गई जब एक लेखपाल के साथ सहायक के रुप में काम कर रहे बाहरी व्यक्ति की रिश्वत लेते हुए की वीडियो वायरल हुई थी। हापुड़ के कलैक्ट्रेट व तहसील कार्यालयों में अभी तक अनेक बाहरी व्यक्ति सरकारी कार्य कर रहे है। जिससे गोपनीयता भंग हो रही है।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!