हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में फर्जी कुंडली तैयार कर शादी कराने का मामला सामने आया है। वर पक्ष ने वधू पक्ष पर आरोप लगाया है कि वधू पक्ष के लोगों ने एक फर्जी कुंडली तैयार की जिसके मिलान के बाद शादी संपन्न हुई। विवाह के बंधन में बंधने के कुछ दिनों बाद वर पक्ष के लोगों को फर्जी कुंडली के खेल का पता चला जिसके बाद दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करने के लिए तैयार हो गए। वर पक्ष का आरोप है कि उसने वधू पक्ष को 14 लाख रुपए भी दिए लेकिन वधू पक्ष ने रिश्ता खत्म नहीं किया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना हापुड़ नगर कोतवाली के गांव धनौरा निवासी गौरव पुत्र सुबोध त्यागी के बेटे की शादी कुछ समय पहले थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव धनौरा की सुचेता के साथ शादी हुई थी। गौरव के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुचेता के परिजनों ने फर्जी कुंडली तैयार कर शादी कराई। मामले का खुलासा होने पर रिश्ता खत्म करने पर सहमति बनी और उन्होंने सुचेती के परिजनों को 14 लाख रुपए दिए जिसके बाद रिश्ता खत्म नहीं किया गया और जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने धारा 406, 420 तथा 506 के तहत प्रमोद, अजय, कुसुम तथा सुचेता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033


























