👁 0 views Views
गुंडों से सख्ती से निबटा जाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि गुंडों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाए बल्कि उनके साथ सख्ती से काम लिया जाए। गुंडों की जगह सिर्फ जेल है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा शुक्रवार की रात पुलिस लाइन सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाप्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये और कहा कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध जल्दी कार्रवाईकी जाए।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























