हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर फल विक्रेता के यहां फल खरीदने पहुंची एक महिला का बदमाशों ने पर्स पार कर दिया। महिला ने इस दौरान मौके से गुजर रही पुलिस को मामले से अवगत कराया। सख्ती से पूछने के बाद बदमाशों ने महिला का पर्स लौटा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि दिल्ली निवासी सुनीता पत्नी स्वर्गवासी प्रदीप शनिवार को हापुड़ में अपने एक सुनार भाई के यहां प्रेमपुरा में आई थी। वापस लौटते समय महिला अतरपुरा चौराहा के पास स्थित एक होटल के सामने खड़े फल विक्रेता से फल खरीदने लगी और अपना पर्स वहीं रख दिया। मौका पाकर बदमाशों ने महिला को पार कर दिया जिसमें साढे चार हजार नकद और एक 15 हजार रुपए का मोबाइल रखा हुआ था। जब महिला ने अपना पर देखा तो वह गायब था। इसके बाद उसने शोर मचाया और मौके से गुजर रही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की और उसका पर्स लौट आया। हालांकि महिला ने इस दौरान किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।






















