👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की दुर्गा कॉलोनी में स्थित मोबाइल टावर से चोरों ने 33 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। कंपनी के मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के मैनेजर अनिल ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर की दुर्गा कॉलोनी में एक मोबाइल टावर स्थित है जहां से चोरों ने 33 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। मैनेजर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






























