👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव सिमरौली के विकास ग्लोबल स्कूल से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के बिजली के तार, मोटर, ड्रिल मशीन, घिसाई मशीन आदि चोरी कर ले गए। विद्यालय के प्रबंधक विकास कुमार ने थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोरों ने उसके विद्यालय से विद्युत मोटर, बिजली के तार, केबिल, स्टार्टर, कोपर पाइप, ड्रिल मशीन आदि चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने धारा 380 के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























