पुलिस उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे स्वर्णकार
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन एवं ज्वेलर्स का लखनऊ में सोमवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की एक प्रादेशिक विशेष मीटिंग लखनऊ में आयोजित की गईl जिसमें 70 जिलों के जिला अध्यक्षों ने भाग लियाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा सर्राफा कारोबारी से जीएसटी समाप्त होनी चाहिए तथा सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस मुहिया कराई जाए ताकि स्वर्णकार के साथ कोई लूट- पाट की घटना ना हो सके। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापारियों को चोरी के आभूषण बेचने के आरोप में पुलिस द्वारा जो उत्पीड़न किया जाता है उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl कार्यक्रम में अनेको जनपदों से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गयाl उसी कड़ी में हापुड़ स्वर्णकार संघ के प्रधान राजेश वर्मा उर्फ लल्लू को संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर विपिन वर्मा,धर्मेंद्र वर्मा, कमल वर्मा, राकेश सोनी, शहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























