हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक मैसेज आग की तरह फैल रहा है कि 26 व 27 अप्रैल को व्यापारियों ने दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। मैसेज में लिखा है कि हापुड़ के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने यह फैसला लिया है। जब EHapurNews ने मामले की पड़ताल की और प्रतिष्ठित व्यापारियों में से गुप्ता वॉच हाउस के संचालक दिनेश गुप्ता से बात की पता चला कि यह मैसेज पूरी तरह फेक (फर्जी) है। ऐसी कोई भी बैठक नहीं हुई है और लोगों को गुमराह करने के लिए यह मैसेज चलाया गया है।
हालांकि व्यापारियों ने फैसला लिया है कि कोरोना को काबू में करने के लिए सोमवार को बाज़ार खुलेंगे और सुबह 10 बजे अन्य व्यापारियों से सहयोग की अपील की जाएगी कि दुकान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खोलें जिससे कोरोना को काबू में किया जा सके। लेकिन जो मैसेज वायरल हो रहा है वह पूरी तरह फेक है।


Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159






























