हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सरकारी गाड़ियां भगवान भरोसे है। जरा सोचिए सरकारी अधिकारी को किसी जरुरी कार्य से जाना हो और गाड़ी स्टार्ट ही न हो। ऐसे में पहले तीन-चार लोगों को ढूंढकर धक्का लगवाना होगा जिसके बाद ही गाड़ी स्टार्ट होगी। हापुड़ की जिला क्लैक्ट्रेट की यह तस्वीर बता रही हैं कि किस तरह प्रशासनिक गाड़ियां हाफ रही हैं।
EHAPUR NEWS ने हाल ही में गढ़ रोड पर एंबुलेंस को दिखाया था जहां कुछ लोग उसमें धक्का लगा रहे थे। उसके बाद रोडवेज बस की तस्वीर दिखाई थी जहां रेडिएटर से धुआं निकल रहा था। अब जिला क्लैक्ट्रेट की यह तस्वीर सच्चाई से रूबरी कर रही है कि सरकारी गाड़ियों के रखरखाव में कितनी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में कोई अधिकारी यदि किसी जरुरी कार्य के लिए निकलता है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।





























