
👁 23 views Views
फार्म हाऊस से बकरे व बकरी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक फार्म हाऊस में बदमाश नकब लगा कर तीन बकरे व एक बकरी तथा अन्य सामान चोरी कर ले उड़े।
हापुड़ के पीर बाहुद्दीन के वसीम मेवाती का ईदगाह रोड पर फार्म हाऊस है। रविवार की रात को किसी वक्त बदमाश फार्म हाऊस पर आ धमके और टीन शेड उखाड़ कर तथा नकब लगा कर फार्म हाऊस में अंदर आ धमके। बदमाश 3 बकरे तथा एक बकरी व अन्य सामान ले उड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||



























