बेटी को दीजिए सुकन्या का वरदान, 21 साल बाद बेटी बन जाएगी धनवान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सशक्त बेटियां- सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद हापुड़ के प्रधान डाकघर हापुड़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर डाकघर सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पासबुक वितरित की गई। जिलाधिकारी जनपद हापुड़ मेधा रूपम द्वारा पासबुक वितरित की गई। भारतीय डाक विभाग की बेटियों के लिए विशेष योजना बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ ,और बेटियों के खाते भी खुलवाए गए। बता दें कि 250 रुपए में किसी भी नजदीकी शहरी अथवा ग्रामीण डाक घर में 1 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की बिटिया का सुकन्या समृद्धि खाताखुलवाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी उम्र में ही अपनी बेटी को दीजिए सुकन्या का वरदान और 21 साल बाद बेटी बन जाएगी धनवान। इस मौके पर प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर सहित डाकघर का समस्त स्टाफ और बेटियों के माता-पिता आदि प्रधान डाकघर हापुड़ में मौजूद रहे। इससे पूर्व कर्मचारियों द्वारा सभी सम्मानित ग्राहकों को सुकन्या समृद्धि खाते के साथ-साथ डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के साथ राष्ट्रीय बचत योजनाओं को भी विस्तार से बताते हुए डाकघर बचत खाता की वर्तमान समय में उपयोगिता और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अनगिनत फायदों को भी बताया गया जिसमें डाकघर की बैंकिंग सेवा के माध्यम से तात्कालिक नेफ्ट, सेवा और कयू आर कार्ड के माध्यम से डाकघर में पेमेंट के साथ साथ अनेकों दैनिक जीवन के रोजमर्रा के जरूरतों की सुविधा हेतु डाकघर और डाकघर के कर्मचारियों से फायदे लेने के संबंध में बताया गया।

हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!