👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला 14 फरवरी का है जब हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक अस्पताल में नौकरी करने वाली हापुड़ नगर के मोहल्ले की युवती को मोहल्ले के शिवम उर्फ शिब्बू ने रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने युवती पर बात करने का दबाव भी बनाया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811





























