हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए हापुड़ प्रशासन के द्वारा जागरुकताअभियान चलाया जा रहा है। धौलाना खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कौशल ने धौलाना कस्बे के प्राइमरी विद्यालय से जागरुकता रैली शुरु की। मतदान जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए धौलाना कस्बे के विभिन्न स्थानों से होते हुए यह मतदान जागरूकता रैली निकाली गई और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। गुरुवार को निकाली गई इस रैली में धौलाना प्राइमरी पाठशाला के छात्र व छात्राओं ने धौलाना कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए लोगों को उनके कर्तव्य के प्रति जागरुक किया। इस दौरान छात्रों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ली हुई थी और नारे लगा रहा थे।
खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कौशल का कहना है कि हर चुनाव में मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। इस दौरान लोगों को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























