नशा मुक्त भारत के लिए छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को प्रथम सत्र का आरंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया।यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी डा.मीनू कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।इसके पश्चात एसएससी पीजी कॉलेज हापुड़ के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक बैंसला ने “मानव अधिकार” विषय पर छात्राओं को बताया कि मानव अधिकार किस प्रकार से मानव के अस्तित्व में आने के साथ ही उद्भाव में आ गए थे और किस प्रकार से निरंतर रूप से इनका विकास हो रहा हैl आज के परिपेक्ष में पूरे विश्व में मानव अधिकार की क्या परिस्थिति है तथा भारत के परिपेक्ष में यह किस तरीके से भारतीयों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैंl इसके पश्चात छात्राओं ने भी डॉक्टर बैसला से अनेक प्रश्न किएl इसके पश्चात डॉक्टर बैंसला ने छात्राओं की करियर काउंसलिंग भी की और उनको बताया कि किस प्रकार से अनेक प्रकार की केंद्रीय तथा राज्य स्तर की नौकरियां प्राप्त कर सकती हैंl डॉ बैंसला ने छात्राओं को अपने मानव अधिकारों तथा कर्तव्यों के लिए जागरूक होने के लिए प्रेरित कियाl इसके पश्चात छात्राओं ने मानव अधिकारों पर एक संगोष्ठी की जिसमें सभी छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया
दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओं ने “नशा मुक्त भारत” विषय पर जन जागरूकता हेतु एक रैली निकालीl रैली निकालते हुए छात्राएं हापुड़ में स्थित साईं मलिन बस्ती में गई और वहां पर उन्होंने नशा मुक्त भारत जागरूकता हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसमें कुमकुम, साक्षी शर्मा, बरखा, पूजा त्यागी, किरण, अर्शी इकबाल रहीl छात्राओं ने बस्ती में रहने वाले लोगों की समस्याओं का सर्वेक्षण भी किया और उनकी समस्याओं को बहुत ध्यान से सुना तथा उनकी समस्याओं के कुछ सुझाव भी उन्हें दिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआl
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























