हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं हापुड़ के पिलखुवा में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-11 की छात्राओं ने थर्माकोल से 15 फ़ीट ऊँचा राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल को तैयार करने में दो महीने का समय लगा। ख़ास बात यह है। इसको तैयार करने के लिए थर्माकोल , वुडेन स्टिक, ग्लू स्टिक , वाइट सिमेंट का इस्तेमाल किया गया है।
इस भव्य राममंदिर के मॉडल को क्लास 11की छात्राओं ने 60 दिनों में बनाकर तैयार किया है। राम मंदिर के मॉडल को स्कूल के अंदर ही छात्राओं ने बनाया। इस राम मंदिर के मॉडल की ऊँचाई 15 फीट, चौड़ाई 8 फीट , लंबाई 12 फ़ीट है। इसको और भी ख़ूबसूरत बनाने के लिए इसके अंदर रंगबिरंगी लाइटें लगायी गई है।
स्कूल में आर्ट की शिक्षिका दीप्ति शर्मा ने इन सभी बच्चों के साथ मिलकर मॉडल को तैयार किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर हिमानी शर्मा ने कहा राम मंदिर को बनाने में बच्चों ने मेहनत की है। स्कूल के चेयरमैन जनार्दन गुप्ता व डायरेक्टर नदीश गुप्ता ने भी सभी छात्राओं को बधाई दी।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250



























